ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 24 September 2023

राघव चड्‌ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी हुई संपन्न , शादी में पहुंचे ख़ास मेहमान

Raghav Chadha and Parineeti Chopra's marriage completed, special guests arrived at the wedding
Raghav Chadha and Parineeti Chopra's marriage completed, special guests arrived at the wedding
नेशनल न्यूज़ 24 सितम्बर : आज सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। आज दोपहर एक बजे राघव की सेहराबंदी हुई। दाेपहर 3 बजे 18 बोट्स में बारात ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंची। होटल ताज लेक पैलेस से दोपहर सेहराबंदी के बाद राघव चड्ढा की बारात होटल से लग्जरी बोट्स से लीला पैलेस पहुंची। सभी बोट्स को शाही अंदाज में सजाया गया।बारातियों का स्वागत पंजाबी और राजस्थानी अंदाज में किया गया। खुशी के माहौल में बाराती जमकर नाचे। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी बारात में थिरकते दिखे। होटल लीला पैलेस में शाम 4 बजे वरमाला हुई। इसके बाद राघव विंटेज कार में मंडप तक पहुंचे और परिणीति के साथ फेरे लिए। फेरे के बाद राघव अपनी दुल्हन परिणीति को विटेंज कार में लेकर महाराज सुईट तक पहुंचे। शादी में क्रिकेटर हरभजन सिंह, आदित्य ठाकरे, मनीष मल्होत्रा , टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल व पंजाब के CM भगवंत मान ख़ास तौर पर पहुंचे। [metaslider id=25498]