ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 06 January 2022

जालंधर में शिव भक्तों में रोष , मंदिर से शिवलिंग चोरी और बेअदबी के विरोध में कैंट का बाजार करवाया बंद

Rage among Shiva devotees in Jalandhar, Cantt market closed in protest against Shivling theft and sacrilege from the temple
Rage among Shiva devotees in Jalandhar, Cantt market closed in protest against Shivling theft and sacrilege from the temple
[metaslider id=9199] जालंधर कैंट : आपको बता दे कि पिछले दिनों रामबाग श्मशान घाट के मंदिर से शिवलिंग चोरी हो गया था जिसके विरोध में वीरवार शिव भक्तों ने बाजार बंद करवाया। वहीँ इसे कैंट निवासियों ने पूरा समर्थन दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार शिवभक्त सुबह शिव भोले का जयघोष करते हुए कैंट के बाजारों से गुजरे और दुकानों को बंद करवाया। वहीँ इस मौके पर कैंट के तमाम मंदिरों के प्रधान और जालंधर के हिंदू संस्थाएं के पदाधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद शिवभक्त थाना परिसर के बाहर पहुंचे, यहाँ उन्होंने शिवलिंग की बेअदबी और चोरी करने वाले आरोपित अभी तक ना पकड़े जाने पर रोष व्यक्त किया। वहीँ उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। [metaslider id=711]