Tuesday, 08 June 2021
Jalandhar
कोचिंग सेंटर मालिक मांग पत्र देने DC ऑफिस पहुंचे , पंजाब सरकार से मांग की जिम-रेस्टोरेंट खोल रहे हो तो हमारे इंस्टीट्यूट खोलने की भी इजाजत मिले
[metaslider id="711"]
जालंधर : पंजाब में कोरोना संक्रमण में कमी के बाद सरकार ने अगले हफ्ते से जिम व रेस्टोरेंट खोलने की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब कोचिंग सेंटर मालिकों ने भी आवाज उठाई है कि उनके इंस्टीट्यूट भी खोलने की इजाजत दें। उन्होंने कहा कि 50% स्टूडेंट्स के साथ उन्हें भी कोचिंग सेंटर खोलने की छूट मिलनी चाहिए। इससे बच्चों की सही ढंग से पढ़ाई हो सकेगी और कोचिंग सेंटर भी रोजी-रोटी कमाने के लायक होकर अपना खर्चा निकाल सकेंगे। प्रशासन ने भरोसा दिया कि उनकी मांग को पंजाब सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा।
DC ऑफिस पहुंचे कोचिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य उपप्रधान प्रोफसर एमपी सिंह ने कहा कि कोरोना की वजह से पढ़ाई की हालत बुरी हो चुकी है। बच्चाें के साथ पेरेंट्स भी चाहते हैं कि स्टूडेंट्स फिजिकल क्लास अटैंड करें। इस बारे में पेरेंट्स लिखित सहमति भी दे चुके हैं। वह कोरोना नियमों का भी पूरी तरह पालन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर किराए पर चल रहे हैं और वहां काम करने वालों की नौकरी पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि UK में कोरोना की तीसरी लहर आने के बावजूद स्कूल व कोचिंग सेंटर बंद नहीं किए गए हैं।
[metaslider id="1461"]
source link