Friday, 08 July 2022
Punjab
पंजाब के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को मिली जमानत
[metaslider id=24944]
[metaslider id=11116]
चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को रेगुलर जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। वहीँ हाईकोर्ट में विजय सिंगला के वकील ने दलील दी कि उनसे कोई रिकवरी नहीं हुई है और जिस कॉल रिकॉर्डिंग में उनकी आवाज बताई जा रही है, उसके लिए सिंगला ने वॉयस सैंपल दे दिया है। इसी वजह से सरकार ने भी विरोध नहीं किया।
वहीँ पिछली बार सुनवाई में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। सिंगला के वकील ने कहा था कि उनसे न तो रुपयों की रिकवरी हुई और न ही रिकॉर्डिंग में उनकी आवाज का कोई स्पष्ट सबूत है। इस पर सरकारी वकील यह स्पष्ट नहीं कर सके कि वह जमानत का विरोध कर रहे हैं या नहीं?। हाईकोर्ट ने उन्हें सरकार से पूछने के आदेश देते हुए जमानत पर फैसला रिजर्व रख लिया था।
[metaslider id=9199]