Tuesday, 21 June 2022
Punjab
पंजाब के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
[metaslider id=11116]
चंडीगढ़ : पंजाब के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली , उन्हें जमानत नहीं मिल पाई। बता दे कि मंगलवार को उनकी याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। वहीँ इस दौरान विजय सिंगला के वकील ने कहा कि उनसे कोई पैसा रिकवर नहीं हुआ है। न ही उन्होंने कोई जुर्म कुबूला है। बता दे कि सिंगला को जेल में एक महीने से ज्यादा समय हो गया है। हाईकोर्ट ने कहा कि वह सरकार का पक्ष देखने के बाद फैसला देंगे। मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी।
वहीँ हाईकोर्ट में सिंगला के वकील ने कहा कि जिस रिकॉर्डिंग को सबूत बताया जा रहा है, उसमें आवाज स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा सिंगला पहले ही अपनी आवाज का सैंपल दे चुके हैं। उनसे पैसे की बरामदगी का कोई सबूत नहीं है। हालांकि हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला कंट्रोवर्शियल है। पंजाब सरकार की स्टेटस रिपोर्ट देखने के बाद ही वह कोई फैसला देंगे।
[metaslider id=9199]