Saturday, 15 June 2024
Punjab
पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा कल रविवार को रहेगा फ्री , इस वजह से ........
पंजाब : खबर है कि पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल टोल पर लगातार बढ़ रहे रेटों के विरोध में किसान जत्थेबंदियों की तरफ से रविवार को टोल प्लाजा फ्री करवाया जाएगा। मिली जानकारी अनुसार रेट के खिलाफ सुबह दस बजे लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसान जत्थेबंदियों का धरना प्रदर्शन शुरु होगा और धरना शुरु होने के एक घंटे बाद किसान जत्थेबंदियों द्वारा बूम बैरियर बंद करवा गाड़ियों को वहां से बिना टोल दिए ही जाने दिया जाएगा। टोल प्लाजा प्रशासन ने तैयारी कर ली है। वहीं पुलिस भी तैयार है कि कोई व्यक्ति हुड़दंग न मचाए और प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे।