ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 01 May 2022

पंजाब की AGTF को मिली बड़ी कामयाबी , गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ के 3 गुर्गे गिरफ्तार

Punjab's AGTF got a big success, gangster Lawrence Vishnoi and 3 henchmen of Goldie Brar sitting in Canada arrested
Punjab's AGTF got a big success, gangster Lawrence Vishnoi and 3 henchmen of Goldie Brar sitting in Canada arrested
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने बठिंडा से 3 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार यह तीनों जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ के गुर्गे हैं। वहीँ इन तीनों से 4 पिस्टल, 20 कारतूस और एक i20 कार बरामद की गई है। बता दे कि पकड़े गए तीनों आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ सचिन, हिम्मतवीर सिंह गिल और बलकरन उर्फ विक्की मुक्तसर के रहने वाले हैं। वहीँ AGTF के DIG गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सीक्रेट इनपुट मिले थे। जिसके बाद इन तीनों को बठिंडा से गिरफ्तार किया गया। बड़ी बात है कि यह तीनों मालवा के एक बड़े बिजनेसमैन पर अटैक की प्लानिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया बिजनेसमैन से फिरौती वसूली जानी थी। वहीँ DIG ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों का क्रिमिनल बैकग्राउंड है। [metaslider id=1461]