ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 27 January 2023

पंजाब की AAP सरकार द्वारा जालंधर में 32 मोहल्ला क्लीनिक लोगों को समर्पित

Punjab's AAP government dedicates 32 mohalla clinics to people in Jalandhar
Punjab's AAP government dedicates 32 mohalla clinics to people in Jalandhar
जालंधर : पंजाब की AAP सरकार की तरफ से जालंधर में प्राइमरी हेल्थ केंद्रों में 32 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए गए। इन क्लीनिकों में 26 ग्रामीण क्षेत्रों में और 6 शहरी क्षेत्रों में स्थापित किए गए है, जहां प्रशिक्षण के बाद स्टाफ को तैनात किया गया है।बता दे जिले में 46 आम आदमी क्लीनिक बनने हैं, लेकिन 14 का काम अभी पूरा ना होने के कारण समर्पित नहीं हो पाए। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अपने क्षेत्रों में मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की। बस्ती दानिशमंदा में विधायक शीतल अंगुराल, गांव धनोवाली में विधायक रमन अरोड़ा और करतारपुर के विधायक बलकार सिंह ने गांव रंधावा मसंदा में आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किया। गांव धनोवाली में विधायक रमन अरोड़ा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर अमित महाजन व सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा की उपस्थिति में क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि इसके शुरू होने से आसपास के कई गांवों के निवासियों को सेहत सेवाएं, मुफ्त दवाइयां और जांच की सुविधा मिलेगी। इन स्थानों पर शुरू हुए आम आदमी क्लिनिक पीएचसी अरजनवाल, रायपुर-रसूलपुर, जंडियाला, रुड़का कलां, पंडोरी निझरा, बुटरां, उग्गी, दयालपुर, दुसांझ कलां, नगर, बोलिना, जमशेर खास, रायपुर फराला, गोराया, बालोकी, गिद्दरपिंडी, लसूरी, बिलगा, कोट बादल खां, तलवण, मौ साहिब, चिट्टी, रंधावा मसंदा, मल्लियां कलां, सरीह, रुपेवाली, धनोवाली, भारगो कैंप, दकोहा, नागरा, गांधी नगर और बस्ती दानिशमंदा शामिल है।