ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 06 June 2023

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिस्टल-मोबाइल परिवार को मिले

Court orders production of all accused in Sidhu Moosewala murder case
Court orders production of all accused in Sidhu Moosewala murder case
पंजाब : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के एक साल बाद परिवार को उनका पिस्टल और दो मोबाइल कोर्ट से वापिस मिल गए है। परिवार ने इसके लिए अपील की थी। हालांकि उन्हें कोर्ट में हर पेशी पर मोबाइल व पिस्टल साथ लेकर आने होंगे। मूसेवाला के परिवार को पिस्टल के लिए 4 लाख और मोबाइल के लिए 1 लाख का बाँड भरना पड़ा। ये पिस्टल अब मूसेवाला की माता चरण कौर के नाम पर दर्ज हो जाएगी।कोर्ट ने मूसेवाला की फैमिली को कहा है कि जब तक कत्ल केस चल रहा है, वे मोबाइल और पिस्टल को आगे बेच नहीं सकते। पंजाबी सिंगर मूसेवाला का 29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त उनके मोबाइल और पिस्टल साथ में थे।उनके कत्ल के बाद पुलिस ने वारदात की जगह से इन्हें बरामद कर केस प्रॉपर्टी के तौर पर जब्त कर लिया था। जिन्हें अब वापस किया गया है। [metaslider id=25498]