Sunday, 26 June 2022
Punjab
पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का छलका दर्द , बोले- पता नहीं कितने दिन का हूं मेहमान
[metaslider id=11116]
चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में क्लीन चिट मिलने के बाद मनकीरत औलख का दर्द छलका है। मनकीरत औलख ने कहा कि मुझे एक साल से गैंगस्टर्स की धमकियां मिल रही हैं। पता नहीं कितने दिन का मेहमान हूं। बता दे कि मनकीरत औलख पर गैंगस्टर दविंदर बंबीहा और गौंडर गैंग ने आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि औलख भी मूसेवाला हत्याकांड की साजिश में शामिल है और वह गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है।
वहीँ मनकीरत औलख ने क्लीन चिट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। औलख ने कहा कि मेरी रिक्वेस्ट है कि बिना तह तक जाए किसी को किसी बात में शामिल न करा करो। एक खबर से पूरी जिंदगी की कमाई खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि एक दिन सबने इस संसार से चले जाना है। पहले ही कई माताओं के बेटे बिना कारण दुनिया से चले गए।
[metaslider id=711]