Monday, 09 June 2025
Punjab
पंजाबी सिंगर गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का हुआ निधन
चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का सोमवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह 68 वर्ष के थे और पिछले दो महीनों से बीमारी का इलाज करवा रहे थे।
[metaslider id=34140]पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, गुरुपंत मान की सेहत में हाल ही में सुधार के संकेत मिले थे और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। लेकिन सोमवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और उनका असामयिक निधन हो गया।
[metaslider id=25498]गिद्दड़बाहा के मूल निवासी गुरपंथ मान अपनी सादगी और समुदाय से गहरे जुड़ाव के लिए जाने जाते थे। वह कमीशन एजेंट के तौर पर काम करते थे और अपनी सादगी भरी जीवनशैली के लिए अपने इलाके के लोगों के बीच लोकप्रिय थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को चंडीगढ़ में किया जाएगा।