ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 02 March 2026

ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार यूएई में फंसा

ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार यूएई में फंसा

पंजाब : ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसा हुआ है। एमी विर्क ने सोशल मीडिया के जरिए अपना डर साझा किया है। उनकी पत्नी और बेटी दोनों ही फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात में फंसे हैं और वहां से भारत वापसी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताया, 'संयुक्त अरब अमीरात की स्थिति मेरे दिल पर गहरा असर डाल रही है। मेरी पत्नी और छह साल की बेटी वहीं हैं, और एक पति और पिता होने के नाते, ऐसे समय में भावुक और तनावग्रस्त होना स्वाभाविक है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। मैं बहुत मजबूत बच्ची हूं, पापा, चिंता मत करो... यह सुनना किसी पिता को अच्छा नहीं लगता। हर खबर मुझे व्यक्तिगत रूप से परेशान करती है। सार्वजनिक जीवन में हम चाहे कितने भी मजबूत दिखने की कोशिश करें, आखिर में हम सब परिवार वाले ही हैं।'

सिंगर ने सरकार का भी धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि दोनों देशों की सरकार मिलकर सुरक्षा प्रयासों में जुड़ी हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों और सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करता हूं। मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार वो इस कठिन समय में लोगों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।' उन्होंने सभी परिवारों की सुरक्षित वापसी की दुआ भी की।