Sunday, 23 February 2025
Punjab
पंजाबी सिंगर-एक्टर गुरु रंधावा शूटिंग के दौरान हुए घायल , अस्पतला में भर्ती
पंजाब : पंजाबी सिंगर-एक्टर गुरु रंधावा शूटिंग करते समय घायल हो गए हैं। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरु रंधावा अपनी आने वाली फिल्म शौंकी सरदार की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए रंधावा ने लिखा, “मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला बरकरार है। शौंकी सरदार फिल्म के सेट से एक याद. बहुत मुश्किल काम है एक्शन वाला, लेकिन अपने दर्शकों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा.†फोटो में सिंगर सर्वाइकल कॉलर के साथ अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं।