ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 17 October 2021

पंजाब के परिवहन मंत्री राजा वड़िंग का अमृतसर बस अड्डे पर औचक निरीक्षण , बादल परिवार की 3 आर्बिट बसों समेत 23 बसें जब्त

Punjab Transport Minister Raja Vading's surprise inspection at Amritsar bus stand, 23 buses including 3 orbit buses of Badal family seized
Punjab Transport Minister Raja Vading's surprise inspection at Amritsar bus stand, 23 buses including 3 orbit buses of Badal family seized
अमृतसर : पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर राजा वडिंग रविवार को एक बार फिर एक्शन में नजर आए। मिली जानकारी अनुसार परिवहन मंत्री ने सुबह अमृतसर स्थित बस अड्डे पर औचक निरीक्षण कर बादल परिवार की आर्बिट कंपनी की तीन बसों समेत 23 बसों को जब्त करवा दिया। जानकारी के मुताबिक ये बसें बस स्टैंड के बाहर खड़ी थीं। राजा वड़िंग सुबह करीब 11 बजे बस अड्डे पहुंचे और उन्होंने बाहर खड़ी इन बसों के चालकों से दस्तावेज की मांग की। प्राप्त जानकारी अनुसार मोके पर बसों का परमिट नहीं मिला। वहीँ इसके बाद, परिवहन मंत्री के आदेश पर परिवहन अधिकारी ने इन बसों को जब्त कर लिया। इस कार्यवाही के बाद परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन माफिया ही पंजाब रोडवेज परिवहन निगम को चूना लगाता रहा है। मंत्री राजा वडिंग ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार में रहते हुए उन्होंने दस साल तक अपना कारोबार चलाया। और यहाँ तक कि बसों का टैक्स तक सरकारी राजस्व में जमा नहीं करवाया। इसके अलावा राजा वड़िंग ने कहा कि पिछली सरकार ने परिवहन सरगना की भूमिका निभाते हुए रोडवेज का भट्ठा बिठा दिया। उन्होंने कहा इसी वजह से पंजाब रोडवेज घाटे में चल रही थी।