ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 30 May 2024

Punjab : ड्यूटी पर तैनात थाने के एस. एच.ओ. की हार्ट अटैक से मौत

Punjab : ड्यूटी पर तैनात थाने के एस. एच.ओ. की हार्ट अटैक से मौत

पंजाब : खबर मिली है कि भीषण गर्मी में ड्यूटी निभा रहे मलोट सिटी थाने के एस. एच.ओ. की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरदीप सिंह को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया तो तुरंत साथी कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। मलोट क्षेत्र के DSP पवनजीत सिंह ने ड्यूटी के दौरान मौत होने की पुष्टि की है। बता दें कि इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह पंजाब के अलग-अलग इलाकों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अपनी अधिकांश ड्यूटी पंजाब के मालवा क्षेत्र में बिताई। गुरदीप सिंह ने मालवा क्षेत्र में नशे और छोटे-मोटे अपराधों के खिलाफ काफी काम किया।