ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 28 June 2022

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित , 96.96% स्टूडेंट्स पास, लुधियाना की अर्शदीप टॉपर

Punjab School Education Board 12th class result declared, 96.96% students pass, Ludhiana's Arshdeep topper
Punjab School Education Board 12th class result declared, 96.96% students pass, Ludhiana's Arshdeep topper
[metaslider id=11116] चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने मंगलवार 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है । आपको बता दे कि PSEB की तरफ से घोषित 12वीं के परिणाम में एक बार फिर पंजाब में टॉप थ्री पोजीशंस पर लड़कियां ही रहीं है। यह सभी लड़कियां सरकारी स्कूलों से हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार लुधियाना के तेजा सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमला पुरी की ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की अर्शदीप कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया है।वहीँ मानसा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अर्शदीप कौर दूसरे और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो फरीदकोट की कुलविंदर कौर तीसरे स्थान पर रही। बता दे कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित परिणाम में इस साल 3,01,700 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, इनमें से 2,92,530 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.96 प्रतिशत है जबकि लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.78 प्रतिशत है। लड़कों की बात करें तो पास प्रतिशत 96.27 % है। [metaslider id=9199]