ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 12 February 2023

पंजाब : सैनिक स्कूल कपूरथला को देश का सर्वश्रेष्ठ सैनिक स्कूल का गौरव हुआ हासिल

Punjab: Sainik School Kapurthala gets the distinction of being the best Sainik School in the country
Punjab: Sainik School Kapurthala gets the distinction of being the best Sainik School in the country
कपूरथला : खबर है कि सैनिक स्कूल कपूरथला को देश का सर्वश्रेष्ठ सैनिक स्कूल का गौरव हासिल हुआ है। बता दे भारत के सैनिक स्कूलों में से कपूरथला सैनिक स्कूल ही एकमात्र ऐसा स्कूल है, जिसे राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने रक्षा मंत्री ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया है। यह सम्मान बीते नौ फरवरी को नई दिल्ली में सभी सैनिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के एक सम्मेलन में प्राचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने ग्रहण किया। सैनिक स्कूल कपूरथला के प्राचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने बताया कि 2022 में सैनिक स्कूल कपूरथला ने नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) में सबसे ज्यादा कैडेट्स भेजने के लिए सम्मानित किया गया है।यह ट्रॉफी सैनिक स्कूल कपूरथला को 35 सालों के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि अब तक इस स्कूल ने करीब 1000 से अधिक ऑफिसर देश को समर्पित कर चुका है, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवारत हैं। बता दे कि 1961 से सैनिक स्कूल कपूरथला चल रहा है। यहां की उपलब्धियों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गवर्नर, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अनेकों देश और विदेशों के शख्सियत यहां आ चुकी हैं। [metaslider id=25498]