ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 06 May 2022

पंजाब : दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में छह लाख रुपये की हुई लूट, वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार

Punjab: Rs 6 lakh looted in broad daylight in Central Bank, robbers absconding after committing the crime
Punjab: Rs 6 lakh looted in broad daylight in Central Bank, robbers absconding after committing the crime
[metaslider id=9199] अमृतसर : बड़ी खबर मिली है कि जीटी रोड स्थित अल्फा मॉल के पास दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने सेंट्रल बैंक में घुसकर छह लाख रुपये की बड़ी लूट को अंजाम दे दिया है । वहीँ वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। ख़ास बात ये है कि बताया जा रहा है कि लुटेरों ने मात्र 2 मिनट में ही वारदात को अंजाम दिया और रुपये लेकर भाग गए। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। वहीँ पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने बताया कि सारे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। लुटेरों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। [metaslider id=711]