ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 15 September 2021

पंजाब रोडवेज , पनबस , PRTC के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म , सरकारी बसें चलनी हुई शुरू

Government buses blockade in Punjab, raw employees of PRTC and PUNBUS on strike for their demands
Government buses blockade in Punjab, raw employees of PRTC and PUNBUS on strike for their demands
[metaslider id="711"] जालंधर : पंजाब में PRTC, पनबस व पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने 9 दिन बाद हड़ताल खत्म कर दी है। वहीँ अब बुधवार से राज्य व उससे बाहर के रूटों पर सरकारी बसें चलनी शुरू हो गयी हैं। आपको बता दे पंजाब से प्रदेश के भीतर के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व जम्मू के लिए बसों की आवाजाही है। इसके बाद अब मुफ्त बस सफर स्कीम का लाभ उठाने वाली महिलाओं को भी सुविधा मिलने लगी है। [metaslider id="1461"] जिक्रयोग है कि कॉन्ट्रैक्ट बस कर्मचारियों ने पिछले हफ्ते सोमवार को हड़ताल करते हुए सरकारी बसों का चक्काजाम कर दिया था। जिस कारण पंजाब में 8 हजार सरकारी बसें 29 डीपो में खड़ी होकर रह गई थी। मिली जानकारी अनुसार कर्मचारियों से दूसरी बार की बातचीत के बाद इसका समाधान निकला है । प्राप्त जानकारी मुताबिक सरकार ने उनके वेतन में 30% की बढ़ोतरी और हर साल 5% वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया। और उन्हें पक्का करने के फैसले के लिए 8 दिन का समय मांगा। वहीँ इसके बदले कर्मचारियों ने उन्हें 14 दिन का समय दिया। वहीँ कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने चेतावनी भी दी है कि अगर 29 सितंबर तक उनकी मांग नहीं पूरी हुई तो फिर से चक्काजाम करेंगे । [metaslider id="9199"]