ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 27 June 2023

पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म , CM मान ने दिया 10 जुलाई को मीटिंग का टाइम

Important news for those traveling in buses in Punjab, read information
Important news for those traveling in buses in Punjab, read information
पंजाब : खबर है कि पंजाब में रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोडवेज-पनबस कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन को उनकी मांगों पर विचार विमर्श के लिए 10 जुलाई को मीटिंग का टाइम दे दिया है। टाइम मिलने के बाद यूनियन ने बुधवार की हड़ताल का अपना फैसला वापस ले लिया है। यूनियन के नेताओं ने कहा कि हड़ताल के दौरान दोपहर को मुख्यमंत्री के कार्यालय से प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से संदेश आया कि उन्हें मीटिंग का समय दे दिया गया है। साथ ही सीएमओ से आए संदेश में यह भी कहा गया है कि रोडवेज पनबस कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करने की भी कोशिश की जाएगी। आपको बता दे आज पंजाब में करीब 3 हजार रोडवेज पनबस और पेप्सू बसों के पहिए जाम रहने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टरों ने दो दिन 27 और 28 जून को हड़ताल का ऐलान किया था। यूनियन के पदाधिकारियों की पिछले दिनों लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ विभाग के MD से लेकर अन्य अधिकारियों के साथ मांगों पर विचार विमर्श के लिए बैठकें हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था। [metaslider id=25498]