ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 08 February 2026

पंजाब पुलिस शुरू करेगी ऑपरेशन प्रहार 2.0 : 12 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा

पंजाब पुलिस शुरू करेगी ऑपरेशन प्रहार 2.0 : 12 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा

पंजाब : पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ छेड़े गए ऑपरेशन प्रहार का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। यह जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेश (डीजीपी) गौरव यादव ने दी है। डीजीपी ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में इस संबंध में प्रेस वार्ता की है। उन्होंने बताया पंजाब पुलिस ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू करेगी। आज से अभियान शुरू होगा। अभियान के दौरान वांटेड क्रिमिनल को पकड़ा जाएगा। 72 घंटे के लिए अभियान जारी रहेगा और 12 हजार पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

डीजीपी ने बताया कि अभियान के दौरान सुपरविजन के लिए सीनियर अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। कोरर एरिया और थानों में स्टाफ की तैनाती बढ़ाई जाएगी। फील्ड में सीनियर अधिकारियों की विजिट सुनिश्चित की जाएंगी और साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय होगी।