Friday, 12 July 2024
Punjab
पंजाब पुलिस ने पौधारोपण अभियान किया शुरू, DGP गौरव यादव ने ‘बॉटल पाम’ का लगाया पौधा
पंजाब : CM भगवंत मान द्वारा राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के आह्वान के एक दिन बाद, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा हजारों पौधे लगाए जाएंगे। पंजाब पुलिस मुख्यालय (पीपीएचक्यू) में बोतल पाम का पौधा लगाया और “आओ रुख लगाइए, धरती मां नू बचाइए†नारे के तहत राज्य स्तरीय वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।
डीजीपी गौरव यादव ने इस पहल को ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए पर्यावरण अनुकूल दृष्टिकोण बताते हुए कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा शुरू किए गए इस वृक्षारोपण अभियान के तहत सभी पुलिस जिलों/यूनिटों में बोतल पाम, मौलसरी, अमलतास, सागौन, टर्मिनलिया अर्जुन आदि सहित विभिन्न प्रजातियों के हजारों पौधे लगाए जाएंगे। डीजीपी ने कहा, कि “मैं पंजाब के लोगों से अपील करता हूं कि वे इस वृक्षारोपण अभियान को एक जन आंदोलन में बदलने की इस पहल में पंजाब पुलिस के साथ आगे आएं।â€