ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 14 June 2022

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पंजाब पुलिस दिल्ली से हुई रवाना, कल मानसा कोर्ट में करेगी पेश

Punjab Police leaves Delhi for gangster Lawrence Bishnoi, will present in Mansa court tomorrow
Punjab Police leaves Delhi for gangster Lawrence Bishnoi, will present in Mansa court tomorrow
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि सिद्धू मूसावाला मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाया जा रहा है। बता दे कि तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस को पटियाला हाउस कोर्ट की इजाजत के बाद पंजाब पुलिस ने पहले कस्टडी में ले लिया था। इसके बाद कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड दे दिया। वहीँ अब कड़ी निगरानी में लॉरेंस को बुलेट प्रूफ गाड़ी में पंजाब के मानसा लाया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस की टीम लॉरेंस को दिल्ली से लेकर रवाना हो चुकी है। लॉरेंस से अब पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पूछताछ होगी। बता दे कि मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग ने ही इसकी जिम्मेदारी ली थी। प्राप्त जानकारी मुताबिक पंजाब पुलिस दिल्ली में 2 बुलेट प्रूफ गाड़ी और भारी सिक्योरिटी लेकर पहुंची है। इसके अलावा 50 अफसर लॉरेंस को लाने के लिए पहुंचे। मिली जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस ने वीडियो कैमरा भी रखा है और लॉरेंस को ले जाने की वीडियो रिकॉर्डिंग की बात की है। वहीँ पंजाब पुलिस ने कहा कि लॉरेंस की सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है। गाड़ियों में कैमरे लगे हैं और पुलिस कर्मियों के पास आधुनिक हथियार हैं। [metaslider id=1461]