Tuesday, 20 January 2026
Punjab
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ शुरू किया ‘ऑपरेशन परिहार’
पंजाब : पंजाब सरकार ने राज्य को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि राज्य में अब कोई गैंगस्टर सुरक्षित नहीं रहेगा। आज से पूरे पंजाब में ‘वार ऑन गैंगस्टर’ अभियान को प्रभावी और रणनीतिक ढंग से लागू कर दिया गया है।
टोल फ्री नंबर जारी
इसके साथ ही DGP ने गैंगस्टरों के बारे में जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया है। DGP ने कहा कि युवाओं के लिए मेनस्ट्रीम में लौटने का यह आखिरी मौका है। अब पंजाब पुलिस किसी को नहीं छोड़ेगी। पंजाब में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहीं है। गैंगस्टर विदेश में भी खुद को सुरक्षित न समझें। विदेश में बैठे गैंगस्टरों को सख्ती से भारत वापस लाया जाएगा।
60 मुख्य गैंगस्टर, 1200 सहयोगी और 600 परिवारिक सदस्य ट्रैक पर
सरकार के अनुसार, राज्य में सक्रिय 60 मुख्य गैंगस्टर, उनके 1200 सहयोगी और 600 परिवार के सदस्य पुलिस की निगरानी में हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए 12,000 पुलिसकर्मी और 2,000 विशेष टीमें मैदान में उतारी गई हैं।
‘ऑपरेशन परिहार’ गैंगस्टरों के नेटवर्क को तहस-नहस करने की योजना
इस अभियान का नाम ‘ऑपरेशन परिहार’ रखा गया है। इसके तहत गैंगस्टरों के पूरे इको-सिस्टम को निशाना बनाया जाएगा। मुख्य तौर पर यह कार्रवाई चार हिस्सों में होगी: