ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 04 December 2021

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामलाः अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही लड़कियों पर लाठीचार्ज, कई लड़कियां घायल

Punjab Police Constable Recruitment Case: Lathi charge on girls protesting for their demands, many girls injured
Punjab Police Constable Recruitment Case: Lathi charge on girls protesting for their demands, many girls injured
[metaslider id=9199] जालंधर : आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से अपनी मांगो को लेकर जालंधर मे धरना प्रदर्शन कर रही लड़कियों पर आज पुलिस का गुस्सा फूट पड़ा। वहीँ धरना प्रदर्शन खत्म किए जाने को लेकर आज सुबह कमिश्नरेट पुलिस ने प्रदर्शनकारी लड़के-लड़कियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस लाठीचार्ज में कुछ लड़कियों के घायल होने की खबर मिली है। इसके बाद घायल लड़कियों को अस्पताल ले जाया गया है। [metaslider id=1461] मिली जानकारी अनुसार पुलिस लाठीचार्ज में 2 लड़कियों के गंभीर घायल होने की सूचना है। वहीँ एक प्रदर्शनकारी लड़की ने बताया कि उनके साथ गाली गलौच और धक्का मुक्की की गई। वहीँ इसके पश्चात अचानक लाठीचार्ज कर दिया गया। इसके अलावा प्रदर्शनकारी लड़की ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके मोबाइल तक छीन लिए गए। वहीँ घायल लड़कियो को अस्पताल ले जाया गया है। बता दे कि सिपाही भर्ती घोटाले का आरोप लगाते हुए नौजवान लड़के लड़कियों द्वारा जालंधर में प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीँ इस प्रदर्शन के कारण पिछले दो दिन से मुख्य मार्ग बंद होने के कारण शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमर्रा गई । [metaslider id=711]