Tuesday, 22 November 2022
Punjab
पंजाब पुलिस के कांस्टेबल को अपनी शादी में हत्थयार लहराना पड़ा महंगा , पुलिस ने की FIR दर्ज़
[metaslider id=24944]
अमृतसर : पंजाब सरकार ने गन कल्चर को खत्म करने के लिए शादी व धार्मिक समारोह में हथियारों की नुमाइश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी है, लेकिन अमृतसर में एक पुलिस कर्मी का अपनी ही शादी में फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में गोलियां चलाने वाला थाना कत्थूनंगल में तैनात कांस्टेबल दिलजोध सिंह है। थाना मजीठा के अंतर्गत आने वाले गांव भंगाली कला में रहने वाला दिलजोध बीते दिनों अपने ही घर में अपनी शादी की डीजे पार्टी में दोनों हाथों में पिस्टल लेकर फायरिंग कर रहा था। उसने कई राउंड फायर किए, जिसका वीडियो बना कर किसी ने सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी के लिए वायरल कर दिया, इसके तुरंत बाद पुलिस हरकत में आयी और जांच के बाद मामला किया दर्ज़।
[metaslider id=25498]