ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 19 September 2023

पंजाब की मान सरकार द्वारा घर-घर आटा पहुंचाने की योजना को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

2 more toll plazas will be closed in Punjab, CM Mann announced
2 more toll plazas will be closed in Punjab, CM Mann announced
पंजाब : पंजाब की मान सरकार द्वारा घर-घर आटा पहुंचाने की योजना को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सरकार ने इस योजना को लेकर काम शुरू कर दिया है। इस योजना के लिए पूरे राज्य में लागू करने के लिए सरकार ने टेंडर जारी किया है, इन टेंडर को 26 सितंबर के बाद खोला जाएगा। इस योजना के तहत राज्य को चार जोन में बांटा गया है। इस योजना के तहत हर महीने लोगों के घरों तक आटा पहुंचाया जाएगा। पंजाब के सभी जिलों में हर घर तक आटा पहुंचाने के लिए मार्कफेड द्वारा नए डिपो भी अलॉट किए जाएंगे। वहीं, गेहूं का भंडारण और पिसाई के बाद मार्कफेड के जरिए घर-घर आटा पहुंचाने की जिम्मेंदारी पंचायतों की होगी। सरकार द्वारा इस योजना का लाभ उठाने वालें सभी परिवार के मुख्य सदस्या को सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। इस योजना के लाभार्थियों को सरकार द्वारा पहले रजिस्टेड मोबाइल नंबर पर एक SMS भेजा जाएगा। इस SMS में लाभार्थी को डिलीवरी एजेंट का नाम और मोबाइल नंबर दिया जाएगा।इस योजना के तहत सुविधा का लाभ वाले लोगों के लिए भगतान प्रक्रिया भी काफी आसान बनाई गई है। सरकार जल्द ही इस योजना को पूरे राज्य में लागू करेगी। वहीं बठिंडा के लोगों सरकार की इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। क्योंकि, हाईकोर्ट में अभी बठिंडा में कोई भी डिपो अलॉट न करने का मामला चल रहा है। [metaslider id=25498]