Tuesday, 18 October 2022
Punjab
पंजाब के राज्यपाल का भगवंत मान की AAP सरकार को झटका, PAU लुधियाना के वीसी को हटाने के निर्देश
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान की AAP सरकार को एक और झटका दिया है। राज्यपाल ने सीएम भगवंत मान से पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) लुधियाना के वीसी डा. सतबीर गोसल को हटाने के लिए कहा है। राज्यपाल ने कहा कि गोसल की नियुक्ति बिना उनकी मंजूरी के की गई है। यूजीसी के मानदंडों का पालन करते हुए नियुक्ति अवैध है। वहीँ राज्यपाल ने सरकार को नए वीसी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।
[metaslider id=25498]