Sunday, 25 April 2021
Punjab
Oxygen Crisis: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला , राज्य में आयरन व स्टील इंडस्ट्री प्लांटों में औद्योगिक गतिविधियां बंद करने के आदेश
[metaslider id="711"]
चंडीगढ़ (अनिल ): पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को राज्य में लौह और इस्पात उद्योगों की गतिविधियां बंद करने के आदेश दिए हैं, जिससे मेडिकल इस्तेमाल के लिए ऑक्सीजन को प्रयोग में लाया जा सके। उन्होंने इसके साथ ही राज्य में ऑक्सीजन की कमी के कारण पैदा हुए संकट के मद्देनज़र तुरंत राज्य और ज़िला स्तर पर ऑक्सीजन कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी आदेश दिए। बता दें, आज ही अमृतसर में एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण छह मरीजों की मौत हो गई।
[metaslider id="1461"]
मुख्यमंत्री ने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को शहर के अस्पताल में घटित दर्दनाक हादसे की गहराई के साथ जांच शुरू करने के भी आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग अस्पतालों से आ रही ऑक्सीजन की कमी की खबरों के कारण पैदा हुई स्थिति के मद्देनज़र और पंजाब को मौजूदा समय में अलॉट की जाती ऑक्सीजन की थोड़ी मात्रा को देखते हुए, उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष पहले ही यह मुद्दा उठाते हुए तत्काल तौर पर कोटा बढ़ाने की मांग की है।
[metaslider id="9199"]
source link