ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 10 August 2023

पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, 20 से ज्यादा इमीग्रेशन कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज

Punjab government's big action, case filed against more than 20 immigration companies
Punjab government's big action, case filed against more than 20 immigration companies
पंजाब : पंजाब सरकार ने अवैध तरीके से चल रही इमीग्रेशन कंपनियों, आइलेट्स सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरु कर दी है। मिली जानकारी अनुसार सरकार द्वारा इस संबंध में की गई जांच में 271 इमीग्रेशन कंपनियां गैर कानूनी पाई गई है और इनमें से 25 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक अब तक 7 हजार से अधिक इमीग्रेशन कंपनियों आदि की जांच की गई है और इसमें 271 गैर कानूनी पाई गई। इसे लेकर पंजाब कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि 10 सितंबर तक इमीग्रेशन कंपनियों को लेकर शुरु की गई मुहीम पूरी की जाएगी। जिक्रयोग है कि ट्रैवल एजेंटों द्वारा युवाओं को ठगी का शिकार बनाए जाने के मामले सामने आने के बाद सरकार ने इस कार्रवाई के आदेश दिए थे। [metaslider id=25498]