ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 07 April 2022

श्री दरबार साहिब से प्रसारित होने वाली गुरबाणी का खर्च पंजाब सरकार उठाएगी- सीएम भगवंत मान

Punjab government going to take strict action on illegal colonies; Orders for inquiry given to officers
Punjab government going to take strict action on illegal colonies; Orders for inquiry given to officers
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बड़ी खबर सामने आई है कि पंजाब के CM भगवंत मान ने श्री दरबार साहिब से प्रसारित होने वाली गुरबाणी को सभी माध्यमों से प्रसारित करने का खर्च उठाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को इसके लिए जिस किस्म के इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है वह पंजाब सरकार उपलब्ध करवाएगी। आपको बता दे कि यह ऐलान करके सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल परिवार के गुरुबाणी प्रसारण के एकाधिकार को तोड़ने की ओर कदम उठाया है। वहीँ मुख्यमंत्री ने एसजीपीसी से अपील की कि लेटेस्ट टेक्नोलाजी के कैमरे और अन्य तकनीकों पर जो भी खर्च होगा वह पंजाब सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि सचखंड की गुरुबाणी का विश्वभर में प्रसार हो सके। जिक्रयोग है कि दरबार साहिब से गुरबाणी का प्रसारण इस समय केवल पीटीसी पर ही हो रहा है, जिस पर सुखबीर बादल परिवार का एकाधिकार है। आपको बता दे कि लंबे समय से अन्य टीवी चैनल और धार्मिक संगठन मांग करते आ रहे हैं कि गुरुबाणी के प्रसारण का अधिकार सभी को मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका । [metaslider id=5345]