ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 26 October 2024

लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन , 2 DSP समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन , 2 DSP समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

पंजाब : लॉरेंस बिश्नोई के पंजाब की जेल से इंटरव्यू मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. जेल से इंटरव्यू मामले में मामले में पूर्व डीएसपी गुरशेर सिंह संधू और छह अन्य पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है. इन सभी को 3 अप्रैल, 2022 को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ एक इंटरव्यू की व्यवस्था करने का दोषी पाया गया और तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई तब उस समय सी.आई.ए. पुलिस स्टेशन खरड़ की हिरासत में था। वहीं निलंबित हुए अधिकारियों में समर वनीत PPS, DSP, सब इंस्पेक्टर रीना, CIA खरड़, सब इंस्पेक्टर (LR) जगतपाल जांगू, AGTF, सब इस्पेक्टर (एल.आर.) शहनजीत सिंह, ASI मुख्तियार सिंह, एचसी (एलआर) ओम प्रकाश, समर वनीत, पी.पी.एस., डी.एस.पी. शामिल है।