ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 16 April 2021

कुंवर विजय प्रताप मामले पर पंजाब में हलचल तेज, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुलाई बैठक

punjab-government-surrounded-by-high-court-verdict-cm-convenes-meeting-on-the-issue-of-ips-kunwar-vijay
punjab-government-surrounded-by-high-court-verdict-cm-convenes-meeting-on-the-issue-of-ips-kunwar-vijay
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ :कोटकपूरा गोलीकांड के मामले में गठित विशेष जांच दल के प्रमुख सदस्‍य रहे आइपीएस कुंवर विजय प्रताप सिंह के मामले में पंजाब में हलचल तेज हो गई है। कुंवर विजय प्रताप आज राज्‍यपाल से मिलने पहुंचे। दूसरी ओर, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले के बाद वर्तमान स्थिति पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उच्चस्तरीय मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में पार्टी प्रधान सुनील जाखड़ सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और फरीदकोट के विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों हिस्सा लेंगे। [metaslider id="1461"] बता दें, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले के बाद न केवल विपक्ष बल्कि कांग्रेस पार्टी के अपने सीनियर नेता भी कैप्टन के खिलाफ बोलने लगे हैं। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने इस मामले को लेकर कैप्टन पर हमला बोला है। इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सरकार के खिलाफ लगातार बोल रहे हैं। सिद्धू नेे शुक्रवार को पटियाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। [metaslider id="5345"]   source link