ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 15 March 2023

पंजाब में अब ठेकों के अलावा इन ख़ास दुकानों पर भी शराब मिल सकेगी

punjab-government-s-big-announcement-regarding-new-excise-policy
punjab-government-s-big-announcement-regarding-new-excise-policy
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति के तहत ये फैसला लिया है कि शराब अब ठेके के अलावा कुछ खास दुकानों पर भी मिल सकेगी। वहीँ अब लोग ठेकेों पर जाने की बजाय इन विशेष दुकानों से शराब खरीद सकेंगे। इन दुकानों पर एक अप्रैल से शराब और बीयर भी मिलेगी। आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पहले चरण में पंजाब सरकार एक अप्रैल से शहरों में बीयर और शराब की 77 दुकानें खोलने जा रही है। अगर कोई ठेके पर नहीं जाना चाहता है तो अब शहर के बाजार में खुल रही इन खास दुकानों से शराब खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि इन दुकानों के खुलने से सरकार की आय भी बढ़ेगी इसलिए सरकार ने बकायदापूरी तैयारी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ की तर्ज पर बड़े शहरों में खुलने वाली विशेष शराब की खास दुकानें किसी बड़े शोरूम से कम नहीं होंगी। ग्राहक इन दुकानों में सजाए गए रैक से अपनी मनपसंद शराब या बीयर उठा सकेंगे और कैश काउंटर पर भुगतान कर सकेंगे। [metaslider id=25498]