ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 31 July 2021

पंजाब सरकार ने किया एलान , 2 अगस्त से सभी कक्षाओं के लिए खुलेंगे स्कूल

Big news: Announcement of summer holidays of schools in Punjab, online classes will have to be organized during the holiday, read order
Big news: Announcement of summer holidays of schools in Punjab, online classes will have to be organized during the holiday, read order
[metaslider id="9199"] चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने आदेश जारी कर दिए है कि दो अगस्त से राज्य में सभी स्कूल खोल दिए जाएं , इस दौरान कोविड -19 की हिदायतों की पालना करनी होगी । इसके आलावा सरकार ने राज्य में लागू विभिन्न कोविड-19 प्रतिबंधों को 10 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में पत्र जारी कर कहा गया है कि सरकार ने 20 जुलाई तक राज्य में जिन प्रतिबंधों और छूटों को प्रभावी रखा था, उन्हें 10 अगस्त तक प्रभावी माना जाएगा। पंजाब में स्कूलों को खोलने के लिए सरकार ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि वह कोविड-19 के प्रति एहतियात बरतने संबंधी केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए स्कूलों को खोलें। जिक्रयोग है 26 जुलाई से पंजाब में 10 से 12वीं तक के स्कूल खोले गए थे। सोमवार से दसवीं से बारहवीं के बच्चों की कक्षाएं लगीं। कोरोना के भय के चलते अभी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम देखने को मिली। [metaslider id="711"]     source link