ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 20 June 2024

पंजाब : लड़की ने सोशल मीडिया पर रील बना कर डाली , मांगनी पड़ी माफ़ी

पंजाब : लड़की ने सोशल मीडिया पर रील बना कर डाली , मांगनी पड़ी माफ़ी

लुधियाना : लुधियाना की एक लड़की ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड की थी। पहले उसने हथियार के साथ वीडियो बनाई और उसके बाद थाना हैबोवाल में जाते समय वीडियो बनाई। वीडियो तो बनाई ही साथ ही उस पर गाना लगा दिया कि बिंदी जोहल बांगूं फिरदा मैं एयरपोटा ते, कम नित दा ही हुंदा ए कचहरी कोटा ते, होण नहीं ओ देंदा मैंनू अंदर वकील, खास मेरा रहंदा जालंधर वकील।

सके बाद ये रील तेजी से वायरल हुई। थाने की रील वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू की गई।इसके बाद पुलिस ने इस वीडियो के जरिए युवती का पता लगाया और उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। जब पुलिस कर्मचारियों ने रील बनाने की वजह पूछी तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद लड़की ने पुलिस विभाग से माफी मांगी।

लड़की ने कहा कि उसका नाम तनु है। तनु ऑफिशियल नाम से उसका इंस्टाग्राम पर पेज है। लड़की ने कहा कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ हैबोवाल थाना में कंप्लेंट लिखवाने आई थी। इसी दौरान उसने एक वीडियो बनाकर अपने पेज पर अपलोड की। इससे पहले एक वीडियो हथियार के साथ थी। दोनों वीडियो काफी वायरल हुई, जो मेरी गलती थी। आगे से कभी ऐसी वीडियो नहीं बनाऊंगी। जिससे किसी को एतराज हो। लुधियाना पुलिस कमिश्नर के पेज पर लड़की की वीडियो शेयर की गई है। उसमें पुलिस ने दिखाया कि पहले युवती ने किस तरह रील बनाई, लेकिन जब उसे वेरिफाई किया गया तो फिर उससे कैसे माफी मंगवाई।