ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 27 February 2023

पंजाब : मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह धालीवाल की गोली मारकर हत्या

Punjab: Former Chairman of Market Committee Major Singh Dhaliwal shot dead
Punjab: Former Chairman of Market Committee Major Singh Dhaliwal shot dead
अमृतसर : बड़ी खबर है कि कांग्रेस सरकार के दौरान मार्कीट कमेटी पट्टी के पूर्व चेयरमैन रहे मेजर सिंह धालीवाल की आज गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार उस हत्या मामले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इसकी जांच के दौरान पता चला है कि मेजर सिंह की हत्या की वारदात को अंजाम एक महिला ने दिया है। बताया जा रहा है घटना के बाद से ही महिला फरार है। मिली जानकारी अनुसार जब कांग्रेसी नेता मेजर सिंह धालीवाल अपने मैरिज पैलेस एस.जी.आई. गांव संगवां में मौजूद थे। उसी समय महिला अमनदीप कौर उनके दफ्तर में आई उनकी ही रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी महिला मेजर सिंह की रिवाल्वर भी साथ लेकर फरार हुई है। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच करते हुए सी.सी.टी.वी. खंगाल रही है। उनका कहना है कि जल्द ही महिला को काबू कर लिया जाएगा। [metaslider id=25498]