ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 01 May 2023

पंजाब : छुट्टी वाले दिन घूमने निकले पांच दोस्त , संतुलन बिगड़ने से कार गिरी नहर में

Punjab: Five friends went out for a holiday, the car fell into the canal due to loss of balance
Punjab: Five friends went out for a holiday, the car fell into the canal due to loss of balance
पंजाब : दुखद खबर है कि रविवार को बैंक में छुट्टी के चलते पांच दोस्त घूमने निकले थे , इसी दौरान उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और सभी गाड़ी समेत नहर में गिर गए। मिली जानकारी अनुसार रविवार पूरी रात चले इस बचाव अभियान में एक युवक का शव रात दो बजे के करीब जबकि अन्य दो के शव सोमवार सुबह नहर से मिले हैं। मृतकों की पहचान माधोपुर निवासी अशोक कुमार, चंडीगढ़ निवासी अजय बाबुल और पठानकोट निवासी विशाल के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे में बचे सुरिंदर शर्मा और प्रिंस राज ने बताया है कि रविवार को बैंक में छुट्टी थी। इसी के चलते वह पांचों घूमने निकले थे। अशोक कुमार कार चलाना सीख रहा था। सभी दोस्त यूबीडीसी नहर के किनारे गांव मिर्जापुर से माधोपुर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और सभी गाड़ी समेत नहर में गिर गए। [metaslider id=25498]