ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 21 February 2022

Punjab Elections 2022 : पंजाब के दो गांवों में नहीं पड़ा एक भी वोट, जानिए वजह

Punjab Elections 2022: Not a single vote was cast in two villages of Punjab, know the reason
Punjab Elections 2022: Not a single vote was cast in two villages of Punjab, know the reason
[metaslider id=711] होशियारपुर : आपको बता दे कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है, लेकिन एक हैरानी वाली खबर सामने आई है कि यहाँ राज्य में दो गांव ऐसे भी रहे जहां के लोगों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं लिया। मिली जानकारी अनुसार होशियारपुर की गढ़शंकर विधानसभा सीट में पड़ते गांव बसियाला व रसूलपुर में एक भी मतदाता ने अपने वोट का प्रयोग नहीं किया। वहीँ बताया जा रहा है कि इन दोनों के गांवों के लोग रेलवे फाटक बंद होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वहां लोगों की लंबे समय से मांग है कि रेलवे फाटक को खोला जाए। वहीँ उन्होंने पहले ही चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी। वहीँ वोटिंग वाले दिन यहां सुबह से पोलिंग पार्टियां मतदाताओं का इंतजार करती रही, लेकिन शाम छह बजे तक भी कोई मतदान करने नहीं पहुंचा। वहीँ गांव के लोगों का कहना है कि वह अपनी मांग को लंबे समय से जनप्रतिनिधियों के सामने रख रहे हैं। लेकिन आश्वासन सभी दल देते हैं, लेकिन किसी ने उनकी मांग को नहीं माना है। इस वजह से उनके पास मतदान के बहिष्कार के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। [metaslider id=9199]