ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 30 January 2022

पंजाब चुनाव 2022 : जालंधर नार्थ में कांग्रेस और आप पार्टी को बड़ा झटका, आप छोड़ BJP में शमिल हुए पूर्व पार्षद बाली

Punjab Election 2022: Big blow to Congress and AAP in Jalandhar North, former councilor Bali joined BJP leaving AAP
Punjab Election 2022: Big blow to Congress and AAP in Jalandhar North, former councilor Bali joined BJP leaving AAP
[metaslider id=9199] जालंधऱ : पंजाब विधान सभा चुनावों के दौरान नेताओं का दल बदलना लगातार जारी है। बड़ी खबर मिली है कि कांग्रेस पार्टी छोड़ आप में शामिल हुए पूर्व पार्षद बाल किशन बाली ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। बता दे कि पांच बार पार्षद रहे बाल किशन बाली रविवार शाम को भाजपा कार्यलय पहुंचे तथा उन्होनें अपने साथीयों सहित भाजपा पार्टी ज्वाईन कर ली। वहीँ इस मौके उन्होने कहा कि वह भाजपा में एक वर्कर की हैसियत से शामिल हुए हैं और पार्टी उनकी जहां भी डयूटी लगाएगी वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। आपको बता दे कि मौजूदा समय में बाली ने आप से टिकट मांगा था और टिकट न मिलने के कारण नराजगी जाहिर करते हुए उन्होने भाजपा ज्वाईन कर ली। बता दे कि बाली के भाजपा ज्वाईन करने से काग्रेस और आप को यहां से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्यूंकि बाल किशन बाली का ईलाके में आधार काफी मजबूत हैं जिस करण वह यहां से पांच बार पार्षद भी रहें हैं। वहीँ बाली के भाजपा में आने नार्थ से भाजपा प्रत्याशी के.डी भंडारी की स्थिती और मजबूत हो गई है। [metaslider id=711]