ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 26 January 2022

पंजाब चुनाव 2022ः अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल लंबी से लड़ेंगे चुनाव

Former CM of Punjab Prakash Singh Badal's health deteriorated, he was admitted to the hospital
Former CM of Punjab Prakash Singh Badal's health deteriorated, he was admitted to the hospital
[metaslider id=9199] अमृतसर : आपको बता दे कि अस्वस्थ होने के कारण अकाली दल के सरपरस्त और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर संस्पेंस समाप्त हो गया है। जानकारी मिली है कि उनकी पुत्रवधु और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने साफ किया है कि 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि प्रकाश सिंह बादल अकाली दल का सबसे बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वहीँ ख़ास बात ये है कि वह पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वे अपने लंबे राजनीतिक जीवन में दस बार विधानसभा चुनाव में विजयी रहे हैं। आपको बता दे कि लंबी विधानसभा क्षेत्र को अकाली दल का गढ़ माना जाता है। वहीँ पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल 1997 के विधानसभा चुनाव के बाद से यहां से लगातार पांच बार विजेता रहे हैं। [metaslider id=711]