ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 24 June 2022

भ्रष्टाचार मामले में घिरे पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग , ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते 30.24 करोड़ घपले का लगा आरोप

Punjab Congress chief Raja Warding also received death threats
Punjab Congress chief Raja Warding also received death threats
[metaslider id=11116] चंडीगढ़ : अब AAP सरकार के टारगेट पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आ गए हैं। बड़ी खबर सामने आ रही है कि वड़िंग के ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते बसों की बॉडी को लेकर 30.24 करोड़ के घपले के आरोप लगाए जा रहे हैं। उनपर आरोप लगाए जा रहे है कि पंजाब में सस्ती बॉडी होने के बावजूद वड़िंग के मंत्री रहते राजस्थान के जयपुर स्थित कंपनी से बॉडी लगवाई गई। वहीँ इसके लिए ज्यादा रुपए खर्च किए गए। इसके अलावा बसों को राजस्थान भेजने पर भी करीब डेढ़ करोड़ का फालतू डीजल खर्च हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार राजा वड़िंग पिछली CM चरणजीत चन्नी की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार में 3 महीने ट्रांसपोर्ट मंत्री रहे। इस दौरान पंजाब रोडवेज और PRTC के लिए 840 बसें खरीदी गई। जिनकी बॉडी राजस्थान की कंपनी से लगवाई गई। राजस्थान की कंपनी ने एक बस की बॉडी के बदले 12 लाख रुपए लिए। वहीँ ट्रांसपोर्टर सन्नी ढिल्लो ने कहा कि मैंने RTI में जानकारी निकलवाई। इसमें पता चला कि भदौड़ की हरगोबिंद कोच और गोबिंद कोच ने सरकार को 8.40 लाख और 8.25 लाख रुपए की कोटेशन दी थी। इसके बावजूद मंत्री राजा वड़िंग ने बसों को बॉडी लगवाने के लिए राजस्थान भेजा। इस तरह एक बस की बॉडी लगवाने के लिए 3 से 4 लाख रुपए ज्यादा खर्च किए गए। राजा वड़िंग बोले- जांच के लिए तैयार :- वहीँ इस मामले में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा मैं हर रडार झेलने को तैयार हूं। यह राजनीतिक बदलाखोरी है क्योंकि सिर्फ पूर्व मंत्रियों को टारगेट किया जा रहा। उन्होंने कहा 99% काम वही होता है, जो अफसर कहते हैं। फिर इस मामले में अफसरों की भी जांच होनी चाहिए। [metaslider id=1461]