Thursday, 23 September 2021
Punjab
पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने स्टेज पर युवाओं संग डाला भंगड़ा
[metaslider id="711"]
कपूरथला : पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी कपूरथला में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक अलग ही रूप देखने को मिला। मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने पर उनके स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम किया गया। लेकिन जैसे ही भांगड़ा करने के लिए युवा स्टेज पर आए तो CM चन्नी खुद को रोक न पाए और उन्होंने स्टेज पर स्टूडेंट्स के साथ भांगड़ा डाला और जमकर थिरके । वहीँ इसके बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने सभी युवाओं को गले लगाया। बता दे कि मुख्यमंत्री यहां प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए थे। मुख्यमंत्री चन्नी ने यहां भीम राव अंबेडकर म्यूजियम की भी नींव रखी।
[metaslider id="9106"]