ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 20 November 2021

श्री भैनी साहिब में नामधारी गुरु संत उदय सिंह से पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने की मुलाक़ात

Punjab CM Charanjit Channi met Namdhari Guru Sant Udai Singh at Shri Bhaini Sahib
Punjab CM Charanjit Channi met Namdhari Guru Sant Udai Singh at Shri Bhaini Sahib
[metaslider id=711] लुधियाना : बड़ी जानकारी मिली है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने श्री भैनी साहिब पहुंचकर नामधारी गुरु संत उदय सिंह से मुलाक़ात की है । बता दे कि CM चन्नी ने यहाँ गुरुद्वारा में माथा टेका और सतगुरु उदय सिंह से कुछ समय तक बातचीत की। मिली जानकारी अनुसार यहां उनके साथ सतिंदर कौर बिट्टी, हलका गिल से विधायक कुलदीप सिंह वैद भी मौजूद थे। वहीँ सतगुरु से हुई औपचारिक बातचीत संबंधी अभी कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। बता दे कि इस मुलाकात को चुनावी कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि विधायक कुलदीप वैद का कहना है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सतगुरु उदय सिंह का हाल चाल जानने के लिए ही यहां आए थे और इसके अलावा कोई अन्य बात नहीं है। यहाँ नामधारी सतगुरु उदय सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री को विशेष स्मृति चिह्न और लोई भेंट की गई । [metaslider id=1461]