ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 11 August 2021

पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

Punjab CM Captain Amarinder meets Prime Minister Narendra Modi
Punjab CM Captain Amarinder meets Prime Minister Narendra Modi
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। कैप्टन अमरिंदर ने प्रधानमंत्री से कृषि सुधार कानून रद्द करने की मांग उठाई । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि किसान आंदोलन से पंजाब की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को 2 पत्र भी सौंपे हैं। जिसमे कैप्टन ने कृषि सुधार कानूनों की तत्काल समीक्षा और रद्द करने की मांग उठाई है। [metaslider id="1461"] कैप्टन ने कहा कि इन कानूनों की वजह से किसानों में व्यापक आक्रोश फैला है । उन्होंने कहा पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं और 400 से ज्यादा किसानों और खेत मजदूरों की जान भी जा चुकी है। कैप्टन ने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की जायज मांगों पर विचार करें और आंदोलन खत्म करवाएं। कैप्टन अमरिंदर ने गृह मंत्री अमित शाह से भी कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने की मांग की है , ताकि आंदोलन खत्म हो सके। इससे पहले पिछले महीने कैप्टन ने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था कि केंद्र सरकार किसानों के साथ बातचीत शुरू करे और आंदोलन का हल निकाले। [metaslider id="9199"]