ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 26 September 2024

पंजाब के CM भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

AAP party will announce candidates for Ludhiana and Jalandhar on April 16 - CM Bhagwant Mann
AAP party will announce candidates for Ludhiana and Jalandhar on April 16 - CM Bhagwant Mann

पंजाब : खबर मिल रही है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार सीएम मान को फिलहाल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम के भर्ती होने के बाद से पूरे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

अस्पताल प्रशासन की तरफ से अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर क्या कारण है कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।