Friday, 29 March 2024
Punjab
पंजाब के CM भगवंत मान ने नवजात बेटी का रखा ये खूबसूरत नाम
पंजाब : पंजाब के CM भगवंत मान अपनी नवजात बेटी व पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ घर पहुंच गए हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज मेरे परिवार के लिए बहुत ही बड़ा दिन है। रिश्तेदारों के साथ बच्चे के आने की खुशियां मनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी का नाम 'नियामत' रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी अपनी किस्मत खुद बनाएगी।
आपको बता दें आज डॉ. गुरप्रीत कौर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सीएम. मान आज खुद अस्पताल में अपनी बेटी व पत्नी को लेने के लिए गए। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने कल फोर्टिस अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। सीएम भगवंत मान अपनी नवजात बेटी को गोद में लेकर घर के लिए निकले।