Monday, 03 November 2025
Punjab
पंजाब के CM भगवंत मान ने महिलाओं को 1000 रुपए देने को लेकर किया बड़ा ऐलान
पंजाब : तरनतारन उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आज CM भगवंत मान ने तरनतारन से रोड शो की शुरुआत की, जिसमें भारी भीड़ देखने को मिली। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने आप उम्मीदवार हरमीत सिंह सिद्धू के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। इस मौके पर हरमीत सिंह सहित कई आप कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
CM भगवंत मान ने कहा कि 11 नवंबर को अपने बच्चों के भविष्य के लिए झाड़ू को वोट दें, ताकि तरनतारन को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही सभी वादों पर काम शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार 5 सालों के भीतर सभी वादे पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को 1000 रुपये देने की बारी है और अगले बजट में 1000 रुपए की योजना पास की जाएगी। उन्होंने कहा, सरकार ने जो गारंटियां दी थीं, अब सभी गारंटियां पूरी की जाएंगी।