ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 21 January 2023

पंजाब के CM भगवंत मान ने स्कूल ऑफ एमिनेंस का किया उद्घाटन

Punjab CM Bhagwant Mann inaugurated the School of Eminence
Punjab CM Bhagwant Mann inaugurated the School of Eminence
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 117 स्कूलों में से पहले स्कूल ऑफ एमिनेंस (प्रतिष्ठित) स्कूल का ISB, मोहाली में उद्घाटन किया। इस दौरान CM मान ने कहा कि उनका सपना है कि पंजाब के बच्चे जब देश-विदेश में जाएं और उनसे पूछा जाए कि उन्होंने डिग्री कहां से की है तो वह पंजाब से बताते हुए गर्व महसूस करें। उन्होंने कहा कि अनेक बच्चों को मौका और मदद नहीं मिलने से वह पीछे रह जाते हैं। लेकिन अब शिक्षा व्यवस्था बदलाव की ओर है। CM मान ने कहा कि पंजाबी मेहनती है और यहां के लोगों में आइडिया की कोई कमी नहीं है। वहीँ उन्होंने टीचरों को ईमानदारी से शिक्षा देने को कहा, ताकि बच्चों के दिमाग में ईमानदारी आए और वह ईमानदार बनें। मान ने कहा कि पंजाब के 117 स्कूलों के नाम भी स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखे जा रहे हैं। इससे बच्चों को पता लग सकेगा कि देशभक्तों ने प्रदेश और देश के लिए कितने ऊंचे बलिदान दिए हैं। CM मान ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर पंजाब की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को भी वर्ल्ड स्तर पर पहचान मिलेगी।उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर जल्द ही ऐसा दिन आएगा कि देश-विदेशों से लोग पंजाब के स्कूल देखने के लिए आया करेंगे। उन्होंने कहा राज्य सरकार स्कूली इमारतों का कायाकल्प भी कर रही है। [metaslider id=25498]