ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 08 August 2022

बिजली संशोधन बिल पर केंद्र सरकार पर भड़के पंजाब के CM भगवंत मान

Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police
Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] चंडीगढ़ : खबर है कि केंद्र सरकार के बिजली संशोधन बिल पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। CM मान ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को कठपुतली न समझे। हम अपने अधिकार के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेंगे। बता दे केंद्र सरकार इस बिल को संसद में लेकर आ रही है। वहीँ CM भगवंत मान ने इसे राज्यों के अधिकारों पर एक और हमला करार दिया। उन्होंने कहा हम इस बिल को संसद में पेश करने का सख्त विरोध करते हैं। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 2020 में यह बिल लाया गया तो किसानों ने इसका विरोध किया। तब केंद्र ने इसे वापस ले लिया। उस वक्त केंद्र ने कमिटमेंट की थी कि राज्यों के साथ सलाह कर इसे दोबारा लाएंगे। लेकिन इसके बावजूद किसी राज्य से चर्चा नहीं की और बिल ले आए। [metaslider id=25498] वहीँ हरपाल चीमा ने कहा कि इस बिल के आने से बिजली क्षेत्र प्राइवेट हाथों में चला जाएगा। इससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो जाएगा। पावर सेक्टर स्टेट चला रहे हैं और स्टेट ही चलाते हैं। इस बिल के बाद अंबानी-अडानी जैसे प्राइवेट घरानों का अधिकार हो जाएगा। इसके बाद बिजली प्राइवेट हो जाएगी। उन्हें कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। इसके अलावा चीमा ने कहा कि जिस वक्त यह बिल आया था तो अकाली सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी साइन किए थे। अब वह किस मुंह से इसका विरोध कर रहे हैं। [metaslider id=1461]